Thursday, June 16, 2011

सोचो

सच बोलना आज कल बिलकुल गलत है
किसी की मदद करना पछतावा लाता है

देखो उस शरारती बच्चे को, लाइफ में आगे जायेगा
कितना शांत बच्चा है, पीछे रह जायेगा

आगे बढ़ो ज़िन्दगी में, रास्ते बहुत हैं
कुछ भले है, कुछ नहीं भले हैं
क्या संत बने फिरोगे, सिर्फ अच्छा रास्ता चुनोगे?

अरे idealism छोड़ो practical बनो
ज़िन्दगी एक rat race है
Rat बनकर दौड़ते रहो

मेहनत, लगन किताबों में अच्छी लगती हैं
ऑफिस में पोलिटिक्स, मेहनत से सस्ती है

एक दिन तुम पहुंचोगे सफलता के शिखर पर
कितनों को रौंदकर, कितनों के पीठ में चुरा भौंककर

लेकिन सब से ज्यादा लहू बहेगा चरित्र का तुम्हारे
और सफलता के उस शिखर पर कब्र होगी उसकी

1 Comments:

Blogger Shailu said...

creative log jab job ke politics ka business samaz letey hai tab yus mein sey nikalta hai ek sucesssful commercial creation....

7:00 AM  

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home